आमतौर पर लोग घरों में पानी को रखते समय दिशा का ध्यान नहीं रखते है जिसके कारण जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं।
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसमें दिशाओं का महत्व बताया गया है। किसी भी तत्व को उसकी दिशा में ही रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जल से संबंधित दिशा उत्तर मानी जाती है इसलिए घर में जल को उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
अगर आपकी छत पर पानी की टंकी रखी है, तो उसे भी उत्तर दिशा में ही रखें। ऐसा करने से जीवन में शांति रहती है।
आज भी कई लोग पानी पीने के लिए घड़े को घर में रखते है इसलिए अगर घड़ा रखा हुआ है, तो उसे वास्तु के अनुसार ही रखें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा में जल को रखने से धन का योग बनता है और जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर रहती है।
पानी को भूलकर भी अग्नि की दिशा में नहीं रखना चाहिए। अग्नि की दिशा दक्षिण होती है। दक्षिण दिशा में जल-अग्नि होने से वास्तु दोष होता है।