हिंदू धर्म में भगवान शिव का पूजन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। शिव पूजन से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
आमतौर पर अक्सर लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई चीजों को चढ़ाते हैं, लेकिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्तों को भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए, क्योंकि तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी के रूप में पूजा जाता है।
शिव पूजन के दौरान लाल रंग की चीजों से परहेज करना चाहिए। गुड़हल के लाल रंग वाले फूल को भूलकर शिव जी को अर्पित नहीं करना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार शिव पूजन के दौरान शंख बजाना अशुभ माना जाता है। भगवान शिव के पूजा में शंख को शामिल नहीं करना चाहिए।
भगवान शिव को सफेद फलों को चढ़ाना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन शिव पूजन के दौरान केतकी के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अक्सर आपने देखा होगा की पूजा-पाठ में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है, परंतु भगवान शिव के पूजा में नारियल का इस्तेमाल करना वर्जित है।