घर में ये अशुभ पौधे न लगाएं, टूटेगा दुखों का पहाड़


By Ayushi Singh29, Jan 2025 12:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आइए जानते हैं कि घर में ये अशुभ पौधे न लगाएं, टूट पड़ता है दुखों का पहाड़-

कैक्टस का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में कैक्टस का पौधा लगाने का चलन बढ़ गया है और लोग इसे सजावट के लिए घर में लगाते हैं, लेकिन इसे घर में लगाने से बचना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में कैक्टस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे पारिवारिक कलह भी बढ़ने लगता है।

रुकती है तरक्की

घर में कैक्टस का पौधा लगाने से परिवार के लोगों की तरक्की रुकती है और इससे जीवन में अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इमली का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में इमली का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और इससे आर्थिक तंगी भी बढ़ने लगती है।

परेशानियों का सामना

घर में इमली का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इसे घर में लगाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और तनाव पैदा होने लगता है।

घर में ये पौधा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

घर में कैक्टस या इमली का पौधा लगाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

व्यापार से नौकरी तक मिलेगी सफलता, शुक्रवार को चावल से करें 5 उपाय