Holika Dahan में न डालें ये 5 चीजें, ग्रह होंगे कमजोर


By Ayushi Singh10, Mar 2025 12:31 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है और इस बार होलिका दहन 13 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में कौन-सी 5 चीजें न डालें-

टूटी-फूटी लकड़ी

होलिका दहन के दिन भूलकर भी टूटी-फूटी लकड़ी अग्नि में नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है।

कपड़े या टायर न डालें

होलिका की आग में कपड़े, टायर आदि चीजें नहीं डालनी चाहिए। ऐसा करने से अग्नि अपवित्र मानी जाती है और इससे ग्रह कमजोर होते हैं।

पानी वाला नारियल न डालें

होलिका की आग में गलती से पानी वाला नारियल नहीं डालना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है, बल्कि अगन में सूखा नारियल डाल सकते हैं।

दो या पांच गुजिया अर्पित करें

होलिका की अग्नि में तीन गुजिया नहीं डालना चाहिए, बल्कि इसमें दो या पांच गुजिया अर्पित करें। साथ ही, सूखी हुई गेहूं की बालियां डालें। 

सफेद चीजें

होलिका दहन के दिन सफेद चीज नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सुख-शांति चली जाती है।

खराब अनाज न डालें

होलिका की अग्नि में खराब या टूटा अनाज नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से होली माता का आशीर्वाद प्रापत नहीं होता है।

होलिका दहन के दिन ये 5 चीजें भूलकर भी न डालें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

होली के दिन जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?