सप्लीमेंट्स नहीं, इन चीजों से करें विटामिन डी की कमी पूरी
By Hemraj Yadav2023-03-17, 16:20 ISTnaidunia.com
अंडा
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा इसमें और भी दूसरे विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं, जिसमें से एक है विटामिन डी। रोजाना एक अंडा जरूर खाएं, खासकर पीला भाग।
दही
दही में विटामिन डी बड़ी मात्रा में होता है। यह हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों, पाचन, स्किन व पेट से जुड़ी बीमारियों में भी बेहद फायदेमंद है। दही में प्रोटीन व कैल्शियम भी मौजूद होता हैं।
संतरा
संतरा में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। संतरा विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी का भी बेहतरीन स्रोत है। तो इसे भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
मशरूम
मशरूम में भी विटामिन डी खासी मात्रा में होता है। विटामिन डी के अलावा इसमें कैल्शियम व फास्फोरस भी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
धूप
सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत है। सुबह कम से कम 15 मिनट धूप में जरूर बैठना चाहिए। इससे विटामिन डी की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है।
दूध
दूध को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। इसमें विटामिन डी और कैल्शियम दोनों होते हैं। अगर गाय का दूध मिले तो ज्यादा अच्छा है। एक गिलास दूध रोज पीना चाहिए।
ओट्स
ओट्स भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए पचाने में भी आसान होता है। इसे कभी भी खाया जा सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड