हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर कृपा प्रापत होती है। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन न छुएं ये चीजें, आ सकती है कंगाली-
सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है।
इन दिनों सत्यनारायण भगवान की कथा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और देवी-देवता नाराज होते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इन दिनों किसी प्रकार का नया काम नहीं करना चाहिए और इससे जीवन में असफलता मिलती है।
इस दिन अन्न का दान करने से बचना चाहिए। इससे धन हानि का सामना करना पड़ता है और अच्छा भी नहीं माना जाता है।
इन दिनों नाखून काटने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कई प्रकार के अशुभ फल मिलते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन ये चीजें छूने से कंगाली आ सकती है । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM