अक्सर लोग जीवन में कर्ज से दबे होते हैं, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नए साल में अपनाएं यह उपाय-
साल 2025 में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं और इससे लाभ भी प्राप्त होते हैं।
आने वाले साल में पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
नए साल में पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। इससे जीवन के सारे दुख दूर होते हैं और मनोकामना भी पूरी होती है।
साल 2025 में कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ होता है।
नए साल में कर्ज से राहत पाने के लिए गजेन्द्र-मोक्ष स्तोत्र का पाठ करें। इससे मन को शांति मिलती है और कर्ज भी खत्म होता है।
जीवन में कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नए साल में यह उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM