हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है और इस दिन हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कि बरगद के नीचे वट सावित्री पर कौन-से उपाय करने पर रिश्ता मजबूत होगा-
वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ता है।
वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के जीवन में हमेशा प्रेम बना रहता है।
बरगद पेड़ के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति का वास होता है।
वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेट करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ के नीचे बैठकर कथा सुनना चाहिए। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
बरगद के नीचे वट सावित्री पर ये उपाय करने पर रिश्ता मजबूत होगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM