अमीर बनने के लिए सोने से पहले करें ये 4 काम


By Sahil31, May 2024 01:47 PMnaidunia.com

सोने से पहले करें ये काम

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ कार्यों को रात को सोने से पहले करना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मेन गेट की सफाई रखें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात के समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। इस वजह से रात को सोने से पहले घर के मुख्य द्वार की सफाई करके सोएं।

मां लक्ष्मी नहीं करेंगी प्रवेश

शास्त्रों में उल्लेख है कि मां लक्ष्मी को गंदगी पसंद नहीं है। इस वजह से साफ-सफाई न होने वाली जगह पर मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं।

उत्तर दिशा की सफाई

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। रात को सोने से पहले इस दिशा की सफाई करके सोएं। इतना ही नहीं, इस दिशा में जूते-चप्पल को भी नहीं रखना चाहिए।

भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी

मान्यता के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी से होता है। यदि इस दिशा की सफाई नहीं करेंगे तो मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर आपसे नाराज हो जाएंगे।

पूजा घर में न रखें ये चीजें

मान्यता के अनुसार, सुबह पूजा के लिए इस्तेमाल किए गए फूल और फल को रात तक पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। सोने से पहले मंदिर की अच्छे से सफाई करके सोएं।

कपूर और लौंग जलाएं

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सोने से पहले कपूर और लौंग को जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

सोने से पहले कुछ कार्यों करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किस प्लांट के सूखने से इंसान बन जाता है राजा से रंक?