माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन इन कामों को जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से काम करने पर माता लक्ष्मी का साथ हमेशा रहता है-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन घर की उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा रखनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में तरक्की मिलती है।
वास्तु के अनुसार, घर में शुक्रवार के दिन पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में उनका वास होता है।
अगर जीवन में शुभ परिणाम पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन मंदिर में श्री यंत्र लाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और इससे खुशियों का आगमन होता है।
शुक्रवार के दिन घर में एक धातु का कछुआ लाना शुभ होता है और इस कछुए को उत्तर-पश्चिम दिशा में रख देना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य खुलता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है।
माना जाता है कि शुक्रवार के दिन इन कामों को करने से माता लक्ष्मी का वास घर में होता है और इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शुक्रवार को कर ये 4 काम करने से माता लक्ष्मी का हमेशा साथ रहेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM