धन लाभ के लिए शुक्रवार को करें ये 5 उपाय


By Ayushi Singh23, May 2025 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि धन लाभ के लिए शुक्रवार को कौन-से 5 उपाय करें-

लक्ष्मी जी की तस्वीर स्थापित करें

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें, जिसमें वह फूल पर विराजमान हों। फिर उस तस्वीर को मंदिर में रख दें।

शंख चढ़ाएं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने शंख को रखें। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और इससे खुशहाली बनी रहती है।

भोग लगाएं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, क्योंकि लक्ष्मी जी को खीर का भोग बेहद प्रिय है। ऐसा करने से उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसा करने से पैसों की बढ़त होती है।

कौड़ी अर्पित करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने कौड़ी अर्पित करें और इस कौड़ी को धन वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

विधि-विधान से करें पूजा

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करने पर जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धन लाभ के लिए शुक्रवार को ये 5 उपाय करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पति को तरक्की के मार्ग दिखाती है इस मूलांक की लड़कियां