आषाढ़ मास में करें तुलसी के ये 5 उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति


By Ayushi Singh16, Jun 2025 04:30 PMnaidunia.com

आषाढ़ मास में सच्चे मन से तुलसी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं और सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ मास में तुलसी के कौन-से 5 उपाय करने चाहिए-

घी का दीपक जलाएं

आषाढ़ मास में तुलसी पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

लाल चुनरी अर्पित करें

आषाढ़ मास में तुलसी पेड़ की चुनरी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और सुख-शांति का वास होता है।

कच्चा दूध अर्पित करें

आषाढ़ मास में तुलसी पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी माता का आशीर्वाद प्रापत होता है।

पीला धागा अर्पित करें

तुलसी के पौधे पर पीले धागे की 108 गांठ लगाकर अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

लाल कलावा अर्पित करें

तुलसी के पौधे में लाल कलावा अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में हर काम में सफलता मिलती है और आगे बढ़ते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

आषाढ़ मास में तुलसी के ये 5 उपाय करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शमी के पौधे के नीचे दीपक क्यों जलाना चाहिए?