होलिका दहन के दिन सुख-शांति के लिए करें ये 5 काम


By Ayushi Singh12, Mar 2025 05:19 PMnaidunia.com

होली के पहले दिन होलिका दहन और उसके अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन सुख-शांति के लिए कौन-से 5 काम करें-

लकड़ियों को जलाएं

होलिका दहन के दिन गूलर, नीम या अरंड के पेड़ की सूखी लकड़ियों को जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।

राधा-कृष्ण की पूजा करें

होलिका दहन के दिन वैवाहिक जीवन में खुशियां पाने के लिए राधा-कृष्ण की पूजा करें। साथ ही, ऐसा करना शुभ भी माना जाता है।

अग्नि देव की पूजा करें

होलिका दहन के दिन पूरे विधि-विधान से अग्नि देव की पूजा करने से उनकी कृपा प्रापत होती है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

होलिका की अग्नि में घी में भिगोई हुई लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सूखे नारियल अर्पित करें

होलिका की 11 परिक्रमा करने के बाद सूखे नारियल को अर्पित करें। ऐसा करने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

दीपक जलाएं

होलिका की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।

होलिका दहन के दिन सुख-शांति के लिए ये 5 काम करें । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

होलिका दहन से पहले ये 5 चीजें घर से बाहर फेंक दें