पूर्णिमा पर ये 5 चीजें करने से बनते हैं बिगड़े हुए काम


By Ram Janam Chauhan20, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

पूर्णिमा को हिन्दू धर्म में शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन अगर आप ये 5 खास चीजें करते हैं, तो बिगड़े हुए काम को बनाने में सहायता मिल सकती है।

पूर्णिमा के दिन किसकी पूजा करें?

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्र देवता की पूजा करना शुभ होता है। इसके अलावा कई लोग देवी लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं।

पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और बिगड़े हुए काम को बनाने के लिए पूर्णिमा के दिन गांगा स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे पापों से मुक्ति भी मिल सकती है।

पूर्णिमा के दिन हवन करें

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है, जिसके कारण आपको जीवन में सफलता नहीं मिल रही हैं, तो ऐसे में पूर्णिमा के दिन हवन कराना फायदेमंद हो सकता है।

पूर्णिमा के दिन किस मंत्र का जाप करें?

पूर्णिमा के दिन पूजन के दौरान ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है।

पूर्णिमा व्रत करें

जीवन में आर्थिक परेशानी और आपसी कलह को दूर करने के लिए पूर्णिमा के दिन व्रत करने से इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करें

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर, साफ वस्त्र धारण कर तुलसी माता का पूजन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

इस मूलांक के लोगों में कूट-कूटकर भरा होता है आलस