वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार नकारात्मक ऊर्जा के कारण धन की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं कि घर में पैसे की बरकत ना हो तो क्या करना चाहिए-
माना जाता है कि कपूर जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे वास्तुदोष भी कम होता है। साथ ही, धन लाभ के योग बनते हैं।
घर में जब भी रोटी बनाएं तो पहली रोटी गाय के लिए निकाल दें और खिलाएं। ऐसा करने से गौ माता का आशीर्वाद मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
रोजाना पक्षियों को दाना खिलाना अच्छा माना जाता है। इससे कुंडली के हर दोष दूर होते हैं और जीवन में तरक्की मिलती है।
शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें लौंग डाल दें। ऐसा करने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है।
कभी-भी शाम के समय गलती से झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन से संबंधित हानि का सामना करना पड़ता है और माता लक्ष्मी की वास नहीं होता है।
शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में पैसे की बरकत ना हो तो ये काम करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM