आंखों की रोशनी तेज रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?


By Ritesh Mishra27, Feb 2025 04:27 PMnaidunia.com

आज के समय में ज्यादा देर फोन चलाने, लैपटॉप की स्क्रीन के सामने ज्यादा देर बैठने और खराब लाइफस्टाइल के कारण आंखों से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं।

आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

ऐसे में अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए हल्के गर्म हाथों को बंद आंखों पर रखें और 5 मिनट तक रिलैक्स करें। यह एक्सरसाइज आंखों को आराम देती है और तनाव कम करती है।

आंखों की रोशनी के लिए ब्लिंकिंग एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्लिंकिंग एक्सरसाइज एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए जल्दी-जल्दी 15-20 बार पलकें झपकाईं और फिर कुछ सेकंड आंखें बंद रखें।

आंखों की रोशनी के लिए फोकस एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक पेन या उंगली को नाक से 10 इंच की दूरी पर रखें। फिर धीरे-धीरे उसे दूर ले जाएं और फिर करीब लाएं। इसे 10-15 बार दोहराएं, इससे फोकस पावर बढ़ती है।

नजर घुमाने की एक्सरसाइज

आंखों को पहले घड़ी की दिशा में और फिर उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर इसे दिन में 2-3 बार करें, इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, गाजर, और बादाम को शामिल करें। साथ ही दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।

आंखों की रोशनी तेज रखने के लिए इन एक्सरसाइज को करना चाहिए। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती हैं?