Mahashivratri पर करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां, घर में होगा सुख-समृद्धि का


By Ravindra Soni2023-02-18, 00:19 ISTnaidunia.com

शहद से करें अभिषेक

नौकरी या व्यापार में आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखते हुए भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें और शिवलिंग का शहद के साथ अभिषेक करें।

अनार पुष्प का अर्पण

भगवान भोलेनाथ को अनार पुष्प भी प्रिय है। शिवलिंग का अभिषेक कर अनार का फूल चढ़ाने से भी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। व्यापार व नौकरी में तरक्की मिलती है।

अटके धन की प्राप्ति हेतु

यदि आपका पैसा कहीं फंसा या अटका हुआ है तो इसके लिए महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। लाभ मिलेगा।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए

महाशिवरात्रि के दिन शादीशुदा महिलाओं को सुहाग का सामान दें। साथ ही इस दिन जरूरतमंद तथा गरीब महिलाओं की मदद करें। इससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

शत्रुओं पर विजय

महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। इस उपाय के करने से आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कानूनी विवादों का जल्द निपटारा होगा।

ग्रह दोष से मुक्ति

शिवलिंग का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधानपूर्वक पूजा करें। ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ग्रहों के अमंगलकारी प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।

Mahashivratri 2023: अगर सपने में दिखें भोलेनाथ, तो जानिए क्या हैं संकेत