ज्योतिषियों की राय है कि नव वर्ष में मंगलमूर्ति भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा घर लानी चाहिये। इससे सुख-समृद्धि आती है।
जानकारों का कहना है कि नव वर्ष से पहले अपने घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वस्तिक लगाना चाहिये। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
फेगशुई कछुआ आपके भाग्य को बदल सकता है। नववर्ष पर फेंगशुई कछुआ अपने घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिये ।
जानकारों की राय है कि अपने घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
यह मान्यता है कि पानी में नमक मिलाकर घर का पोंछा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है।