वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय बताए गए हैं।
अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रात में ये उपाय जरूर करें।
रात में सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भरकर रख दें। इस उपाय से कर्ज संबंधी समस्या दूर होती है।
रात को पीतल के बर्तन में पानी भरकर सिरहाने के पास रखकर सो जाएं। अगली सुबह पानी को तुलसी के पौधे में डाल दें। भाग्य प्रबल होगा।
घर के शयन कक्ष और बाथरूम में रात को कर्पूर जलाएं। इस उपाय को नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
रात में सोने से पहले हरे कपड़े में एक मुट्ठी मूंग बांधकर सिरहाने रख लें। अगली सुबह इसे दान कर दें। इस उपाय से आय में वृद्धि होगी।