वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन बरगद पेड़ के नीचे कुछ उपाय को करने से शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं कि वट वृक्ष की जड़ में ये उपाय करने से मनमुटाव दूर होंगे-
नवविवाहित जोड़ो में हमेश रहती है अनबन तो वट सावित्री के दिन वट वृक्ष के जड़ में लाल धागा लपेंटे। ऐसा करने से आपसी प्रेम बना रहता है।
वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ की जड़ में मिठाई और अंकुरित चना को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
ऐसी मान्यता है कि बरगद पेड़ की जड़ में सिंदूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नवविवाहित जोड़ों के बीच में रिश्ता मजबूत होता है।
वट सावित्री के दिन वट वृक्ष की पूरे विधि-विधान से हर सुहागिन महिलाएं पूजा करती है और पति की लंबी उम्र की कामना करती है।
वट सावित्री के दिन वट वृक्ष की परिक्रमा करते समय कच्चा सूत लपटे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
वट वृक्ष की जड़ में ये उपाय करने से मनमुटाव दूर होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM