भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और इससे पैसों की तंगी भी दूर होती है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन दूर्वा के उपाय करें, दूर होंगी सारी परेशानियां-
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा चढ़ाना चाहिए। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न भी होते हैं।
भगवान गणेश की पूजा दूर्वा के बिना अधूरी मानी जाती है और इसे चढ़ाने से घर में सुख-शांति का वास होता है।
भगवान गणेश के मंदिर में 11 या 21 जोड़े दूर्वा की गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
बुधवार के दिन गाय को दूध में दूर्वा डालकर मिश्रित करें और फिर माथे पर तिलक लगाएं। इससे गाय माता काफी प्रसन्न होती है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को 5 या 12 दूर्वा की गांठ बांधकर अर्पित करें। इससे आथिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।
ऐसा माना जाता है कि दूर्वा के उपाय 11 बुधवार तक करना चाहिए। इससे जीवन में चल रही सारी समस्याओं से निजात मिलता है।
बुधवार के दिन दूर्वा के उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM