धनतेरस पर करें ये उपाय, भगवान कुबेर घर में लाएंगे बरकत


By Sandeep Chourey19, Oct 2023 09:22 AMnaidunia.com

धनतेरस का महत्व

हिंदू धर्म में धनतेरस त्योहार का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन से दीपों का पर्व दीपावली शुरू हो जाती है।

13 नंबर लकी

ज्योतिष शास्त्र में 13 नंबर को भाग्यशाली माना जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी या बर्तन खरीदना शुभ होता है। इस दिन शुभ कार्य का 13 गुना फल मिलता है।

भगवान कुबेर व लक्ष्मी की पूजा

धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाकर भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है और परिवार में प्रेम बना रहता है।

13 कौड़ियां करें अर्पित

धनतेरस पर माता लक्ष्मी को 13 कौड़ियां अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद इन कौड़ियों को घर में अलग-अलग स्थान पर रख देना चाहिए। इससे आर्थिक संकट नहीं आता है।

चांदी के उपाय

धनतेरस के दिन चांदी के 13 सिक्कों में हल्दी और केसर से तिलक करना चाहिए। इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखना चाहिए।

13 दीपक जलाएं

धनतेरस के दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 दीपक घर के बाहर जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार पर बीमारियों का प्रकोप नहीं होता है।

मंत्र जाप

धनतेरस के दिन कुबेर देवता की आराधना करने के बाद 13 बार इस मंत्र का जाप करें - ‘ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये, धन धान्य समृद्धि में देहि दापय स्वाहा’

त्योहारों से लेकर शादी के लिए ट्राई करें रश्मिका मंदाना की ये लुक्स