जया एकादशी पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी हर समस्या


By Ayushi Singh04, Feb 2025 02:55 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं कि जया एकादशी पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी हर समस्या-

तुलसी पूजन

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजन का विधान है। इस दिन तुलसी पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

दान करें

एकादशी के दिन गरीबों और जरुरमंदों में दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, इस दिन दान करना शुभ माना जाता है।

जागरण करें

जया एकादशी के दिन रात भर जागकर जागरण करना चाहिए और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

मिठाई का भोग

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

नारायण कवच का पाठ

इस दिन नारायण कवच का पाठ करने से जीवन में विशेष लाभ मिलता है और इससे जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर होती है।

केले पेड़ की पूजा करें

एकादशी के दिन विशेष रूप से केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में कई लाभ मिलते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

जया एकादशी पर ये उपाय अपनाने से हर समस्या दूर होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शुक्र-गुरु के परिवर्तन से इन 4 राशियों को होगा डबल लाभ