हिंदू धर्म में रंग पंचमी का त्यौहार बेहद पावन माना जाता है। कहा जाता है कि रंग पंचमी पर देवी-देवता होली खेलने धरती पर आते हैं। आइए जानते हैं कि रंग पंचमी के दिन ये आसान उपाय करने से अद्भुत लाभ मिलेंगे-
रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर होती है।
रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करें और उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
रंग पंचमी के दिन पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की गांठ डालकर उसे अच्छे से बांधकर रख देना चाहिए। इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई या सफेद खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए और भगवान विष्णु का नाम लेकर लाल रंग का धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।
रंग पंचमी के दिन पर्स में पीले रंग की चीज रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और इससे पैसों की तंगी दूर होती है।
रंग पंचमी के दिन ये आसान उपाय करने से अद्भुत लाभ मिलेंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM