गुरुवार का दिन सनातन धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करना फलदायी माना जाता है।
कई महिलाएं गुरुवार के दिन व्रत रखती हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
साल के पहले गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। इस दौरान नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें। इससे सभी मनोकामना पूरी होती है।
अगर आप नए साल पर चाहते हैं कि आपके जीवन में सुखों में वृद्धि हो, तो आपको नए साल के पहले गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गुड़ मिश्रित खीर का चढाएं। इस उपाय को करने से शुक्र मजबूत होता है।
अगर आप गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनते हैं, तो इससे गुरु मजबूत होता है। इस दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
यदि आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान नारायण की पूजा करें। वही, पूजा के दौरान पीले रंग की चीज जैसे हल्दी, बेसन, चने की दाल और लड्डू अर्पित कर सकती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि नया साल अच्छा जाएं, तो आप साल के पहले गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार के दिन हल्दी का तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है।
इन उपायों को कर आप भी नए साल में सफलता पा सकते हैं। इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com