अक्सर लोग घर में सुख-शांति पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, जिससे परिवार में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं कि घर में खुशहाली के लिए रोज कौन-से उपाय करें-
घर में रखें मंदिर में रोजाना दीपक जलाएं। ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
सुबह नियमित रूप से बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर पर खुशियां बनी रहती है।
रोजाना गरीबों और जरुरमंदों को खाना खिलाने से उनकी मदद कर सकते हैं और इससे जीवन में पुण्य प्राप्त होता है।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, घर से टूटी-फूटी चीजों को हटाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और खुशहाली बनी रहती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर पर खुशहाली के लिए रोज ये उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM