शुक्रवार को करें ये गुप्त उपाय, दूर होंगे सभी आर्थिक संकट


By Sandeep Chourey06, Oct 2023 09:11 AMnaidunia.com

देवी लक्ष्मी का दिन

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की आराधना करने से सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं।

तिजोरी में रखें फूल

शुक्रवार को 5 लाल रंग के फूल लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और बाद इन पुष्पों को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आय दोगुनी हो जाती है।

पूजा में कमल फूल

मां लक्ष्मी को कमल के फूल बेहद प्रिय होता है। शुक्रवार को माता की पूजा में कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

ऐसे बढ़ाएं आमदनी

पौराणिक मान्यता है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कौड़ी, शंख, मखाना और बताशा अर्पित करने से आमदनी में बढ़ोतरी होती है।

घर में साफ-सफाई

धार्मिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी ऐसे ही घरों में वास करती है, जहां साफ-सफाई होती है। मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।

गाय को रोटी

शुक्रवार की सुबह गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है।

शाम को न रखें अंधेरा

शुक्रवार को माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए घर में रोशनी करके रखना चाहिए। देवी लक्ष्मी को एक सिक्का चढ़ाकर आटे के डिब्बे में रखने से अनावश्यक खर्च नहीं रोता है।

हाथ में मौजूद ये रेखा बना सकती है करोड़पति