ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, फौरन मिलेगी सफलता
By
2023-03-14, 16:15 IST
naidunia.com
बेहद शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त बेहद शुभ होता है और इस मुहूर्त में कुछ विशेष कार्यों से जीवन बदल सकता है।
बल, विद्या की प्राप्ति
मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में कुछ विशेष कार्यों को करने पर व्यक्ति को बल, विद्या और सफलता आसानी से मिल जाती है।
परमात्मा का समय
ब्रह्म का अर्थ है परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ है समय। इसलिए इसे परमात्मा का समय माना जाता है।
साधना
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा या जप करना बेहद शुभ माना जाता है। इस समय अपने आराध्य से जुड़ना आसान होता है।
ध्यान
इस मुहूर्त में ध्यान करने पर व्यक्ति का अंतर्मन शांत रहता है और मन की उलझनों से मुक्ति मिल जाती है।
आत्म विश्लेषण
अपनी खूबियों और कमियों को पहचानने का, आत्म मनन करने का यह उत्तम समय माना जाता है। इससे जीवन में तरक्की मिलती है।
पढ़ाई
इस वक्त की पढ़ाई सबसे ज्यादा समय तक दिमाग में रहती है और पढ़ी हुई चीजें आसानी से याद होती हैं।
रोजाना नाश्ते में करते हैं व्हाइट ब्रेड का सेवन, तो सेहत को होगा ये नुकसान
Read More