गंगा दशहरा के दिन करें ये 3 उपाय, सारे पाप होंगे दूर


By Ayushi Singh12, Jun 2024 02:19 PMnaidunia.com

गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तो मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। गंगा दशहरे पर ये उपाय करने से कई फायदे होते हैं-

कब है गंगा दशहरा?

इस साल 16 जून 2024 के दिन गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त शुभ माना जाता है।

पूजा विधि

गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद, साफ वस्त्रों का धारण करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें। गंगा मां के साथ-साथ शिव जी की पूजा करने का भी विधान है।

शिव जी की पूजा करें

ये भी माना जाता है कि गंगा नदी शिव जी की जटाओं से निकलती है, इसलिए इस दिन शिव जी की भी पूजा करनी चाहिए।

इन चीजों का करें दान

गंगा स्नान के बाद सुपारी, आम, जल से भरा घड़ा,छाता,नारियल,केला, खरबूजा,गुड़ आदि चीजों का दान गरीबों में करें।

गंगाजल का उपाय

गंगा दशहरा के दिन सुबह स्नान करें। फिर घर की पूर्व दिशा में तांबे के बर्तन में गंगाजल भरकर रखें। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।

बन रहे हैं योग

इस दिन सिद्धि योग,रवि योग और धन योग बन रहे हैं। इन योगों को बेहद शुभ माना गया है। इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल मिलता है।

ये पाप होते हैं नष्ट

गंगा स्नान करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन गंगा स्नान करने से 10 पाप नष्ट हो जाते हैं।

इन उपायों को गंगा दशहरा के दिन कर सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मां लक्ष्मी की तस्वीर से जुड़ी ये गलतियां न करें