हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इसमें माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी की सूखी लकड़ी से करें ये उपाय, भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न-
सूखी तुलसी की छोटी-छोटी लकड़ियां लेकर और उसमें सफेद सूत बांध दें। इसके बाद इसे घी में अच्छे से डूबो दें फिर भगवान विष्णु के सामने जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
सूखी तुलसी की लकड़ी को चूल्हे में रखकर उसके ऊपर भोजन बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
कहा जाता है कि तुलसी की सूखी लकड़ियां जलाकर घर में धुआं करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे वातावरण शुद्ध होता है।
तुलसी की सूखी लकड़ियां जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कभी-भी तुलसी की सूखी लकड़ी को बाहर नहीं फेंकना चाहिए बल्कि इसका उपयोग घर में ही करना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
तुलसी की सूखी लकड़ी से ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM