सूर्योदय से पहले महिलाएं करें ये काम, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल


By Ayushi Singh31, May 2025 04:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सूर्योदय से पहले समय को ब्रह्म मुहूर्त भी कहा जाता है,सकारात्मक शुरुआत के लिए यह समय शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि सूर्योदय से पहले महिलाएं कौन-से काम करें

ईश्वर का ध्यान करें

सूर्योदय से पहले उठकर भगवान का ध्यान करना और उनका स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है।

मंत्रों का जाप करें

सूर्योदय से पहले किसी भी देवी-देवता के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करना लाभकारी माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्रार्थना करें

सुबह उठकर अपने परिवार और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना करना सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाता है।

घर की सफाई

सूर्योदय से पहले घर की सफाई करना, खासकर मुख्य द्वार को साफ करना। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

तुलसी में जल अर्पित करें

सूर्योदय से पहले तुलसी में जल अर्पित करना और उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

सूर्योदय से पहले महिलाएं ये काम करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पति के लिए भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक एक की लड़कियां