पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा के लिए क्या काम करें-
अपने घर की दरिद्रता दूर करने के लिए माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
माता लक्ष्मी को नारियल अर्पित करने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे पैसों की तंगी दूर होगी। साथ ही, बरकत बनी रहती है।
कहा जाता है कि होलिका की पूर्णिमा के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
होलिका की पूर्णिमा के दिन घर में सोना-चांदी लाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे खुशियों का आगमन होता है।
माना जाता है कि माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। होलिका की पूर्णिमा के दिन पलाश का फूल अर्पित करने से घर में निवास करती है।
घर में पलाश का पौधा लगाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और इससे घर की दरिद्रता भी दूर होती है।
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा के लिए ये काम करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM