कार्तिक मास के खत्म होने से पहले करें ये काम,जीवन में होगी तरक्की


By Ayushi Singh11, Nov 2024 05:50 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है और यह 15 नवंबर को खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कि कार्तिक मास के खत्म होने से पहले करें ये काम,जीवन में होगी तरक्की-

सूर्यदेव को जल दें

कार्तिक मास के खत्म होने से पहले जीवन में सुख-शांति के लिए स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल दें।

दान करें

कार्तिक मास के अंतिम दिनों में गरीबों में दीप और चावल का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी के पेड़ की पूजा करें

कार्तिक मास के अंतिम दिनों में तुलसी पेड़ की पूजा-पाठ करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्रापत होती है।

गीता का पाठ करें

इन दिनों गीता का पाठ करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव भी कम होता है। साथ ही, शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

जमीन पर सोए

कार्तिक मास के अंतिम दिनों में जमीन पर सोना चाहिए। इससे देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है।

गुड़ का दान

कार्तिक मास के अंतिम दिनों में गरीबों में गुड़ का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में कई समस्या दूर होती है।

कार्तिक मास के खत्म होने से पहले ये काम करने से जीवन में तरक्की होगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कपूर के ये उपाय करें, कारोबार में आएगी रफ्तार