भगवान गणेश का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता मिलती है।
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपायों को किया जा सकता हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए चावल अर्पित करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि चावल सूखे नहीं होने चाहिए।
भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए लाल सिंदूर का उपाय किया जा सकता है। लाल सिंदूर गणेश जी को प्रिय है। ऐसे में गणेश जी को लाल सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे पर भी तिलक लगाएं।
बिना भोग के कोई भी पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती है। भगवान गणेश को मोदक काफी पसंद है। ऐसे में उनको मोदक के लड्डू अर्पित है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे की पूजा करने से भगवान गणेश जल्द ही प्रसन्न होते है। आप घर में शमी के पौधे को भी लगा सकते है।
मान्यताओं के मुताबिक रोजाना सुबह पूजा करने के बाद भगवान गणेश को पांच दूर्वा चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।