डिस्कवरी प्लस की ये सीरीज जो दिखाती हैं भारत का इतिहास


By Prakhar Pandey16, Jun 2023 03:41 PMnaidunia.com

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास विविधताओं से भरा हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे शोज के बारे में जिसमें भारतीय इतिहास को बेहतर ढंग से दिखाया गया हैं।

डॉक्यु-सीरीज

डिस्कवरी प्लस की डाक्यू सीरीज में कई ऐसे शोज है जो भारत के इतिहास को बेहद अच्छी तरीके से दिखाते है। रामायण से लेकर भारत की आजादी पर बनी बेहतरीन डाक्यू सीरीज इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

लीजेंड्स ऑफ द रामायण

डिस्कवरी प्लस पर मौजूद लीजेंड्स ऑफ द रामायण में दुनिया की सबसे बेहतरीन कहानियों के बारे में दिखाया गया है। अमीश त्रिपाठी ने इस शो में रामायण के बारे में अच्छे से बात की हैं।

सीक्रेट्स ऑफ कोह-ए-नूर

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित सीक्रेट्स ऑफ कोह-ए-नूर पर एक डॉक्युमेंट्री है। इस सीरीज में कोहिनूर के इतिहास और रहस्यों के बारे में बताया गया हैं।

सीक्रेट्स ऑफ सिनौली

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित सीक्रेट्स ऑफ सिनौली एक बेहतरीन हिस्टॉरिकल डाक्यू सीरीज हैं। इस शो की कहानी सिनौली दफन स्थल पर 2018 में हुई खुदाई पर आधारित है।

द जर्नी ऑफ इंडिया

भारत की आजादी को 75 साल होने पर द जर्नी ऑफ इंडिया नाम से फिल्मों का एक सेट दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया गया था। द जर्नी ऑफ इंडिया को आप डिस्कवरी प्लस पर देख सकते हैं।

अनंत अनादिह वडनगर

अनंत अनादिह वडनगर भारत के सबसे पुराने शहरों में जीवित वडनगर पर आधारित एक डॉक्यु-सीरीज हैं। इस सीरीज में वडनगर के शानदार इतिहास को दिखाया गया हैं।

डिस्कवरी प्लस

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो डिस्कवरी प्लस पर उपलब्ध कई और डॉक्यू सीरीज और फिल्में भी देख सकते है। हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड भी एक बेहतरीन डॉक्यू सीरीज हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये हिंदी वेब सीरीज हैं बेहद जबरदस्त, जरूर देखें