अक्सर हिंदू घरों में कपूर का इस्तेमाल पूजा के रूप में ज्यादातर किया जाता है। आरती करने के लिए कपूर का उपयोग किया जाता है क्योंकि इसकी सुगंध तेज और आकर्षक होती है। क्या आप जानते हैं कि कपूर कई रोगों में भी कारगर है?
हेल्थ की दृष्टि से कपूर बेहद ही गुणकारी और फायदेमंद माना जाता है, इसमें कई औषधीय गुण और एंटीएजेंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य लाभ देने में सक्षम है।
यदि किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन लेने में दिक्कत हो रही है, तो उसे कपूर सूंघा सकते हैं। ऐसा करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बैलेंस हो जाता है। यदि घुटन की समस्या है तो 2- 4 गोलियों को जलाकर घर में धुआं कर दें।
बालों में भरते डैंड्रफ की समस्या से आप जूझ रहे हैं तो कपूर को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। इसके मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। ऐसा करने से आराम मिलेगा।
कपूर का उपयोग सर्दी और जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कपूर मिलाकर उसका भाप लें। यह काफी प्रभावशाली उपाय है।
शरीर में किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी को खत्म करने में कपूर मददगार है। नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर घाव वाले जगह पर लगाने से आपको राहत मिलेगा।
आपके पैरों में किसी वजह से सूजन हो गया है तो ऐसे में गर्म पानी में कपूर और नमक मिलाकर कुछ देर के लिए अपने पैरों को इस पानी में रखें। जल्द इससे आराम मिलेगा।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।