सेब एक गुणकारी फल माना जाता है, क्योंकि इसमें कई तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन कुछ लोग चर्बी कम करने के लिए भी करते हैं। आइए जानते है कि सेब खाने से चर्बी कम होती है?
शरीर के लिए सेब का सेवन बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन कई समस्याओं में कारगर होता है। उसी तरह चर्बी को भी कम कर सकता है।
हां, अगर सेब का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो शरीर की चर्बी को धीरे-धीरे हेल्दी तरीके से कम किया जा सकता है।
चर्बी कम करने में सेब इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
चर्बी घटाने के लिए सेब का सेवन सही समय पर करना चाहिए। सेब खाने के लिए खाली पेट सही माना जाता है। चर्बी घटाने के लिए सेब का सेवन खाली पेट करें।
शरीर की चर्बी कम करने के लिए रोज 1-2 सेब का सेवन करना चाहिए। इससे अधिक सेवन न करें वरना पाचन की समस्या हो सकती है।
खाली पेट सेब का सेवन चर्बी कम कर सकता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ