क्या खाली पेट लहसुन खाने से शुगर कम होता है?


By Arbaaj23, Feb 2025 03:39 PMnaidunia.com

अक्सर आपने देखा होगा कि शुगर के कई मरीज खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं। आइए जानते है कि क्या खाली पेट लहसुन खाने से शुगर कम होता है?

शुगर की समस्या

ब्लड शुगर लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है, जो गलत खानपान के कारण होती है। सही खानपान रखने से इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है।

लहसुन से शुगर कम

हां, लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। लेकिन इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

लहसुन में शुगर कम करने वाले तत्व

लहसुन में अमीनो एसिड होता है, यह होमोसिस्टीन की मात्रा को कम करने में कारगर है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है।

लहसुन में विटामिन्स

लहसुन में विटामिन बी6 और विटामिन सी होता है। विटामिन सी रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। वही विटामिन बी6 मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है।

खाली पेट खाएं लहसुन

शुगर के मरीजों को रोजाना 1 लहसुन की कली खाली पेट खानी चाहिए। लहसुन खाने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी भी पिएं।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार

अगर आप दिन की शुरुआत रोजाना इस तरीके से करते है और दिनभर हेल्दी फूड्स खाते है, तो शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

उंगलियां चटकाने से क्या होता है?