अक्सर डायबिटीज के मरीज यह सोचते हैं कि उन्हें अनार या अनार का जूस लेना चाहिए या नहीं। क्या यह सेहत के लिए नुकसानदायक तो नहीं होगा। जानें इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अनार एक ऐसा फल है, जो एंटी डायबिटिक गुणों के चलते शुगर में भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अनार का कैसे सेवन कर रहे हैं।
डायबिटीज के मरीजों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या अनार खाने से शुगर बढ़ जाती है। आपको बता दें कि अनार दाने खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।
अनार में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन के साथ साथ विटामिन बी और सी के साथ-साथ फाइबर,ओमेगा- 6 फैटी एसिड, पोटेशियम, जिंक भी होता है।
डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, अनार दानों में फाइबर भी होता है, जो शुगर लेवल नहीं बढ़ाते हैं। यह पाचन भी ठीक करता है। कब्ज की समस्या नहीं होती है।
अनार के दाने एंटी डायबिटिक होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो डायबिटीज-2 के खतरों को कम करता है।
डायबिटीज के मरीजों को अनार का जूस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अलग से शुगर मिलना खतरनाक हो सकता है। शरीर का शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है।