बवासीर के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गलत चीजों को खाने से बवासीर की समस्या बढ़ती है। आइए जानते हैं कि क्या लहसुन खाने से बवासीर कम होता है?
बवासीर एक दर्दनाक समस्या है। मल त्याग के दौरान गुदे के अंदर काफी ज्यादा दर्द होता है। इसे पाइल्स या हेमोरोइड्स के नाम से भी जाना जाता है।
बवासीर के मरीजों को लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन खाने से बवासीर की समस्या में फायदा मिल सकता है।
लहसुन का सेवन बवासीर की समस्या में रामबाण होता है। दरअसल, लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं।
लहसुन का सेवन करने से मस्से की परेशानी कम होती है, जिससे बवासीर से जुड़ी समस्याओं में आसानी से राहत मिलती है।
नियमित्र रूप से लहसुन की कलियों का सेवन करने से बवासीर का दर्द से कम होता है। खासकर, गुदे के दर्द से राहत मिलती है।
लहसुन खाने से बवासीर कम होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ