लोग तेजी से अपनी जीवनशैली में नकारात्मक बदलाव कर रहे हैं। जिसके कारण डायबिटीज और अन्य परेशानियां घेर रही हैं। ऐसे में इसे कम करने के लिए इस उपाय को अपना सकते हैं।
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमा विषैले पदार्थ को बाहर निकालने और खून साफ करने में मदद करता है।
नीम का इस्तेमाल आयुर्वेद में दवाई के रूप में किया जाता है। ऐसे में इसके पाउडर का इस्तेमाल आप करते हैं, तो खून साफ करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नीम पाउडर मिलाए और सुबह के समय खाली पेट सेवन करें।
नीम के पाउडर में एंटी-डाययबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं।
रोजाना नीम पाउडर का सेवन करने पर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको नीम पाउडर से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com