आज-कल यूरिक एसिड की समस्या लोगों में खराब खान-पान की वजह से बढ़ते जा रही है। ऐसे में चावल खाने से क्या यूरिक बढ़ सकता या नहीं, आइए जानते हैं
क्या होता है यूरिक एसिड यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है, लेकिन जब प्यूरीन शरीर में जमा होता है, तब यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है।
आमतौर पर चावल में प्यूरीन की मात्रा कम होती है, इसलिए, चावल सीधे तौर पर यूरिक एसिड की समस्या को नहीं बढ़ाता है।
सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने के कारण वजन तेजी से बढ़ सकता है। जिसकी वजह यूरिक एसिड होने का खतरा ज्यादा हो सकता है।
ब्राउन राइस में फाइबर में मात्रा ज्यादा होती है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए, डाइट में ब्राउन राइस शामिल कर सकते हैं।
ज्यादा चावल खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो यूरिक एसिड के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए, चावल सीमित मात्रा में सेवन करें।
चावल के अलावा अन्य फूड्स जैसे कि रेड मीट और सीफूड का सेवन कम करें। इससे यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है।
लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं जैसे कि रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं और एक्सरसाइज करने से यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
चावल सीधे तौर पर यूरिक एसिड की समस्या को नहीं बढ़ाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com