कम सोना और ज्यादा सोना दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा सोने वजन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
नींद इंसान की स्वस्थ और हार्मोन के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादा सोना सही नहीं माना जाता है। ज्यादा सोने से शरीर का वजन बढ़ता है।
अगर आप कम नींद या ज्यादा नींद लेते हैं, तो दोनों ही कारण से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, संतुलित नींद लेनी चाहिए।
ज्यादा या कम देर तक सोने से हार्मोन पर सीधा असर पड़ता है, जिसका लोगों को पता नहीं चलता है और मोटापा बढ़ने लगता है।
ज्यादा सोने का मतलब है कि जब कोई व्यक्ति रोजाना 9 घंटे से ऊपर तक की नींद लेता है। रोजाना 9 घंटे से अधिक तक सोने से मोटापा बढ़ सकता है।
वजन कंट्रोल रखने के लिए व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद एक व्यक्ति के लिए काफी है।
कम सोना भी सेहत के लिए खराब होता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नहीं सोते हैं, तो भी शरीर का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, शरीर में घ्रेलिन हार्मोन बढ़ जाता है।