नदी में सिक्के फेंकने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और लोग ऐसा करना शुभ मानते हैं। आइए जानते हैं कि क्या नदी में सिक्के फेंकने से मन्नत पूरी होती है-
कहा जाता है कि पवित्र नदी में सिक्के फेंकने से भाग्य चमकता है और ऐसा करना लोग शुभ मानते हैं। साथ ही, मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पवित्र नदी में सिक्के फेंकने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
वैज्ञानिक के अनुसार, पहले के सिक्के तांबे से बने होते थे जिसे नदी में फेंकने से जल शुद्ध होता था और इस पानी को पीने से सेहत में सुधार होता था।
वैज्ञानिक के अनुसार, आज के समय में सिक्के एल्यूमीनियम से बने होते हैं, जिसे नदी में फेंकने से दूषित होता है।
वहीं, दूसरी ओर लोगों को लगता है कि नदी में सिक्के फेंकना शुभ होता है और वह इस चीज को आस्था के रूप में देखते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन कारणों से नदी में सिक्के फेंक सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM