इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।
इसको लेकर ज्योतिष के विद्वानों का यह मानना है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी घर के आंगन में प्रवेश करती हैं और ढेरों धन देती हैं।
अक्षय तृतीया वाले दिन अपने पूजा घर में जल से भरा हुआ एक कलश स्थापित करें। फिर मां लक्ष्मी का ध्यान करें उसके बाद उनके मंत्रों का जाप कर पूजा करें।
उसके बाद कलश को लाल कपड़े यानी वस्त्र पहनाएं। उसके बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उसे दान में दे दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
अक्षय तृतीया वाले दिन अपने घर के मेन गेट पर आम या फिर अशोक के पत्ते का वंदनवार बनाएं और उसे टांग दें। साथ ही मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
आप इस वंदनवार को घर, दुकान, फैक्ट्री आदि में भी लटका सकते हैं। इसके बाद मुख्य द्वार पर दीप जलाएं। इससे जीवन में खुशियां आएंगी।
अक्षय तृतीया वाले दिन पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इस तिथि पर पीपल, आम, पाकड़, गूलर, बरगद, आंवला, तुलसी, बेल आदि के वृक्ष लगाएं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।