जीवन में इन 7 कामों को करने से आता है दुर्भाग्य


By Prakhar Pandey09, Apr 2024 03:49 PMnaidunia.com

दुर्भाग्य छाने की वजहें

जीवन में व्यक्ति के कर्मों की वजह से ही भाग्य का साथ मिलता है। आइए जानते है जीवन में किन कर्मों की वजह से दुर्भाग्य साथ आता है?

मदद करना या लेना

बिना सोचे समझे दूसरे की मदद करना या गलत आदमी से मदद लेना भी भाग्य के दूर जाने का संकेत होता है। ऐसे में हमेशा सोच-समझ के ही मदद करनी चाहिए।

कर्ज और उधार

बिना जरूरत के कभी भी उधार या कर्ज नहीं लेना चाहिए। अगर आप फालतू के कामों के लिए कर्ज और उधार लेते है तो ऐसे भी दुर्भाग्य आ सकता है।

अपना काम पहले

कुछ लोग अक्सर दूसरों की मदद करने के लिए अपना काम छोड़ देते है। अपना काम छोड़कर दूसरे की मदद करने वाले भाग्यहीन हो जाते है।

गलत संबंध

पराई स्त्री और पुरुष से संबंध बनाने की उत्सुकता रखने वाले व्यक्ति भी दुर्भाग्य का शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोग जीवन में कभी भी सफल नहीं होते है।

बेमतलब के मुद्दे

अपने जीवन पर सकारात्मक चर्चा करने के बजाय बेमतलब के मुद्दों पर हमेशा बात करने वाला व्यक्ति भी भाग्यहीन हो जाता है। हमेशा अपना काम प्राथमिकता पर रखना चाहिए।

सीक्रेट

कभी भी अपने खास सीक्रेट दोस्तों या किसी अन्य सगे संबंधी से शेयर न करें। बातें फैलने पर अक्सर व्यक्ति ठगा हुआ और भावुक महसूस करता है।

माता-पिता का आशीर्वाद

माता पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। अगर आप अपने मां-बाप का अपमान करते है तो अवश्य ही भाग्य आपसे रूठ जाएगा। स्टोरी में लिखी बातें केवल सामान्य जानकारी हैं।

अगर आपको जीवन में दुर्भाग्य आने से संबंधित ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

घर में नकारात्मक शक्ति को कैसे पहचाने?