आमतौर पर लोग रातों को कुछ ऐसे कार्य करते है जिसको उनका बेहद ही बुरा और अशुभ परिणाम होता है। ये गलतियां छोटी-छोटी होती है, लेकिन परिणाम अशुभ मिलता है।
वास्तु शास्त्र में घरों को कुछ कामों को सूर्यास्त के बाद करने से मना किया है, लेकिन इन नियमों के बारे में कम ही लोगों को पता होता है।
आइए जानते है कि वास्तु शास्त्र में रात को किन कार्य को करने से मना किया गया है और क्या अशुभ परिणाम मिलते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद बालों को भूलकर भी नहीं काटना चाहिए। रात में बालों को कटवाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को घर में झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए। रात को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होती है।
अक्सर लोग रात को कपड़ों को धोते है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से परहेज करना चाहिए। रात को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद भूलकर भी नाखून न कटे। रात को नाखून काटने की वजह से अशुभ परिणाम मिलता है।