Vastu Tips: शाम को इन कामों को करने से होती है धन की कमी


By Arbaaj05, Aug 2024 05:07 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई काम गलत समय पर करने से धन की हानि हो सकती है। आइए जानते है कि शाम को किन कामों को करने से धन की कमी होती है।

धन का महत्व

आजकल हर व्यक्ति के लिए धन महत्वपूर्ण होता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग मेहनत करके धन कमाते है फिर फिर भी उनके जीवन में धन की समस्या बनी रहती है। दरअसल, इसके पीछे कुछ वास्तु से जुड़े कारण हो सकते हैं।

झाड़ू लगाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग शाम के समय में झाड़ू लगाते है उनको जीवन में हमेशा धन से जुड़ी समस्याएं होती है।

तुलसी तोड़ना

तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है। इस पौधे पर मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में शाम को उसके पत्ते तोड़ते है, तो धन की कमी हो सकती है।

उधार पैसा देना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग दूसरों को शाम के समय पैसा देते है उनके जीवन में भी धन से संबंधित समस्याएं बनी रहती है।

मुख्य द्वार बंद

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग समय को मुख्य द्वार बंद रखते है उनको भी धन की हानि होती है, क्योंकि शाम को घर में मां लक्ष्मी का वास होता हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बाथरूम में कपूर के टुकड़े रखने से क्या होता है?