हिंदू धर्म में दान करना काफी पुण्य का काम माना जाता है। दान करने से कई आने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है तो कुछ चीजों का शुभ। आइए जानते है किन चीजों का दान करना शुभ होता है।
जलपात्र का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
गरीब और जरूरतमंदों को अनाज का दान करना भी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है।
वस्त्र दान करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंदन की लकड़ी का दान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्ति आने वाली मुसीबत से बचा रहता है।
मान्यताओं के अनुसार धार्मिक पुस्तकों का दान करना काफी शुभ और लाभकारी माना जाता है।