कालाष्टमी पर करें इन 4 चीजों का दान, बनी रहेगी खुशहाली


By Ayushi Singh17, Jun 2025 12:32 PMnaidunia.com

कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि कालाष्टमी पर किन 4 चीजों का दान करने से खुशहाली बनी रहेगी-

काला तिल

काला तिल शनि देव से संबंधित है। कालाष्टमी के दिन काले तिल का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

उड़द की दाल

उड़द की दाल भी शनि ग्रह से संबंधित मानी जाती है। इस दिन उड़द की दाल का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

सरसों का तेल

भगवान भैरव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए और इसका दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सेहत से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

काले कपड़े

काले रंग के कपड़े भगवान भैरव को प्रिय है।कालाष्टमी के दिन काले रंग के कपड़े दान करने से दुर्भाग्य दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

जूते-चप्पल

कालाष्टमी के दिन गरीब या जरूरतमंदों में जूते-चप्पल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में चल रही सारी समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

कालाष्टमी पर इन 4 चीजों का दान करने से खुशहाली बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में पोछा किस दिन नहीं लगाना चाहिए?